Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi – महात्मा गांधी जी का एक सपना था की हमारा भारत स्वच्छ रहे। इसी सपना सपना को सच करने के नरेंदर मोदी जी ने भी स्वच्छ भारत अभियान का मुहीम चलाया हैं। जी दोस्तों , आज हम आपके लिए लेकर आये हैं स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध ( Swachh Bharat Abhiyan In Hindi ). जबसे स्वच्छ भारत अभियान का नारा माननीय नरेंदर मोदी जी ने दिया हैं तबसे यह स्कूलों में बच्चों को भी लिखने को काफी मिलता हैं। तो चलिए आज आपको हम बताते हैं की निबंध कैसे लिखेंगे ?

swachh bharat abhiyan in hindi

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध हिंदी में | Essay On Swachh Bharat Abhiyan|


प्रस्तावना – स्वच्छता न केवल हमारे घर सड़क तक के लिए जरुरी हैं बल्कि यह पूरे देश की आवश्यकता होती हैं। हमें सिर्फ अपने घर और आस – पास की नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र को स्वच्छ रखना होगा। इसी बात को मद्देनजर रखते हुआ सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाई जा रहीं हैं। यह हमारे देश के प्रत्येक गांव और शहरों में प्रारम्भ की गयीं हैं।

जो देश गली गली को स्वच्छ बनाना ही इस अभियान का उद्देश्य हैं। इसके लिए सरकार ने गाँव और शहरों में शौचालय और कूड़ादानों की व्वयस्था करना शुरू कर दिया हैं।

यह भी पढ़े – सम्पूर्ण चाणक्य निति | 

Swachh Bharat Abhiyan In Hindi Slogan |

स्वच्छ भारत अभियान पर आपके लिए यहाँ 11 श्लोगन हिंदी में प्रदान कर रहा हूँ। निबंध लिखते समय किन्ही एक श्लोगन का उपयोग करें।

  • विकसित राष्ट्र की हो कल्पना, अब हमें है स्वच्छ बनना।
  • घर – समाज को रखो साफ, भविष्य नहीं करेगा वरना माफ़।
  • अपना देश भी साफ हो, इसमे हम सब का हाथ हो।
  • क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही मेरी है ड्रीम सिटी।
  • बच्चे – बूढों का यही है कहना, गंदगी में कभी न रहना।
  • गांधीजी के सपने करे साकार, स्वच्छता की हो देश मे भरमार।
  • स्वच्छता का रखा करिए ध्यान, इससे बनेगा देश महान।
  • अब सबको जगना है, गंदगी को दूर करना है।
  • स्वच्छता अपनाओ, समाज में खुशियाँ लाओ।
  • स्वच्छता का कर्म अपनाओ, इसे अपना धर्म बनाओ।
  • अब हम करे कुछ ऐसा काम, जिससे बनी रहे देश की शान।

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात | Swachh Bharat Abhiyan Ki SHuruwat |

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी की महात्मा गाँधी जयंती पर 02 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात की। स्वच्छ भारत अभियान को भारत मिशन और स्वच्छता अभियान में कहा जाता हैं। यह महात्मा गाँधी जयंती के 145 वीं जयंती के अवसर पर श्री नरेंदर मोदी जी द्वारा शुरू किया गया था। हमारे प्रधानमंत्री जी ने राजपथ पर जनसमूहों को सम्बोधित करते हुए इस अभियान में बढ़ -चढ़ के भाग लेने को कहा था।  इसे सफल बनाने की भी अनुरोध की थी।  महात्मा गांधी जी के इस सपना को पूरा करने के लिए यह अभियान चलाया गया हैं।

स्वच्छ हो भारत हमारा गाँधी जी का सपना |

राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गाँधी की का सपना था की हमारा भारत स्वच्छ और स्वस्थ रहे।  उन्होंने स्वच्छता को ईश्वर के तुल्य माना था। महात्मा जी जिस आश्रम में रहते थे।  वहाँ उन्होंने अपना बाथरूम बनवा रखा था।  उस शौचालय की सफाई वे खुद अपने हाथों से सुबह – शाम किया करते थे।  वह सुबह 04 बजे उठकर स्वयं सफाई किया करते थे।  इस सपना को पूरा करने के प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात की हैं।

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देशय | Purpose Of Neat & Clean India.

स्वच्छता भारत अभियान से एक तरफ जहाँ हमारा राष्ट्र साफ़ – सुथरा होगा वहीँ दूसरी तरफ अनेकों तरह की फ़ैल रहीं बीमारियां से भी हमें निजात मिलेगी।  स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी कुछ उद्देश्य जो इस अभियान को शुरुवात के समय बताई गयीं थी वे निम्नलिखित हैं : –

  1. खुले में शौच बंद करवाना जिसके तहत हर साल हजारों बच्चों की मौत हो जाती है
  2. लगभग 11 करोड़ 11 लाख व्यक्तिगत, सामूहिक शौचालयों का निर्माण करवाना जिसमे 1 लाख 34 हजार करोड रुपए खर्च होंगे।
  3. लोगों की मानसिकता को बदलना उचित स्वच्छता का उपयोग करके।
  4. शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना और सार्वजनिक जागरूकता को शुरू करना।
  5. गांवो को साफ रखना।
  6. 2019 तक सभी घरों में पानी की पूर्ति सुनिश्चित कर के गांवों में पाइपलाइन लगवाना जिससे स्वच्छता बनी रहे।
  7. ग्राम पंचायत के माध्यम से ठोस और तरल अपशिष्ट की अच्छी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  8. सड़के फुटपाथ ओर बस्तियां साफ रखना।
  9. साफ सफाई के जरिए सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना।

उपसंहार | Swachh Bharat Abhiyan In Hindi |

महात्मा गाँधी जी का कहना था की जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं वह सबसे पहले अपने आप पर लागूं करें। जी हाँ दोस्तों हम सभी भारत को स्वच्छ और स्वस्थ को बनाना चाहते है लेकिन इस काम को कोई आगे बढ़कर इसे सफल बनाना नहीं चाहता हैं।  इस महान कार्य को करने के लिए खुद इस काम को करना होगा।

ऐसा नहीं हैं की हम स्वच्छ भारत अभियान का नारा लगा रहें है और खुद गन्दी फैलाते हैं।  आदित्यनाथ योगी जी सरकारी भवनों में पान , गुटखा और तंबाकू खाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया हैं।

मैं आपसे अनुरोध करूँगा की प्रधान मंत्री द्वारा चलाये गए इसे सफल बनाना होगा।

Swachh Bharat BAhiyan In Hindi |

स्वच्छ भारत अभियान  पर संक्षिप्त निबंध | Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi for class 5,6,7,8,9 & 10.


स्वछता का सीधा सम्बन्ध हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। अतः यह कहना गलत नहीं होगा की एक स्वच्छ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का निवास होता है, आज से सौ वर्ष पहले महात्मा गाँधी ने एक स्वच्छ भारत का सपना देखा, जो आज साकार हो रहा है।

हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना है| हमारे प्रधानमंत्री द्वारा इस अभियान का शुभारम्भ ०२ अक्टूबर सन २०१४ में महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के दिन किया गया था और उसी समय इसके समापन की तिथि ०२ अक्टूबर २०१९ को गांधीजी की १५० वे जन्मदिवस के दिन निर्धारित की गयी।

हमे ये तो पता है की स्वछता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है परन्तु हमने इसका अर्थ सिर्फ स्वयं के शरीर की सफाई से लगा लिया है, ये गलत है स्वछता को सिर्फ शरीर की सफाई तक सिमित कर के हमने उसके अर्थ को संक्रीण बना दिया है।

स्वछता भक्ति के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है, गांधीजी के अनुसार,”जब तक आप झाड़ू और बाल्टी अपने हाथों में नहीं लेते तब तक आप अपने गांव एवं कस्बे को स्वस्थ नहीं कर सकते स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत स्वयं हमारे प्रधानमंत्री ने झाड़ू लगा के की थी। स्वच्छ भारत अभियान का सफलतम क्रियान्वयन करना भारत जैसे बड़े शेत्रफ़ल् वाले देश मे अत्यन्त कठिन था,परन्तु हमारे प्रधानमंत्री के दृण संकल्प ने गांधीजी के इस सपने को सच कर दिखाया।

अभी हाल ही में हमारे प्रधानमंत्री जी को अमरीका में गोलकीपर ग्लोबल गोल्स नामक पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के उनके सफलतम क्रियान्वयन के लिए दिया गया।

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को लगातार तीन वर्षो से भारत के सबसे स्वच्छ शहर के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है,स्वच्छ भारत अभियान ने भारत की जनता में वैचारिक
क्रांति उत्पन्न कर दी है। अब लोग न सिर्फ स्वयं को स्वच्छ रखने की अपितु अपने गांव, जिला एवं शहर को भी स्वच्छ रखने की बात करते हैं, और इस दिशा में अपना भरसक योग दान भी दे रहे हैं।

भारत में बहुत सी ऐसी सामजिक संस्स्थाएं भी हैं जो स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपना योगदान दे रही हैं, इन संस्थाओं के लोग गांव, कस्बो एवं शहरों में जा कर लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें स्वछता से होने वाले फायदों से अवगत कराते हैं।

सवा सौ करोड़ वाले भारत देश में इस मुहीम को चलाना एवं भली भांति इसका संपादन करना एक बहुत बड़ी चुनौती थी, हमे इस बात का गर्व है की भारत सरकार ये करने में सफल हुई, क्यूंकि इस अभियान ने जन-भावना का रूप जो ले लिया है, स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसी पहल जिसमे हर जाति, वर्ग, और धर्म के लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और इसे सफल भी बनाया।

हालांकि इस अभियान की कार्यावधि अब समाप्त हो गयी है फिर भी इस अभियान ने लोगो के दिलो में स्वछता की वो मशाल जला दी है जो अब बुझने वाली नहीं है, यदि हम सब स्वच्छ भारत अभियान को अपने जीवन का एक हिस्सा बना ले तो वो दिन दूर नहीं जब भारत का सिर्फ एक शहर ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत स्वच्छ हो जायेगा, इस प्रकार स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का सपना भी सच हो जायेगा।

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको स्वच्छ भारत अभियान ( Swachh Bharat Abhiyan In Hindi ) पर निबंध संक्षिप्त और विस्तार दोनों ही प्रदान किये हैं।  मैं आशा करता हूँ की यह निबंध आपको पसंद आया होगा।  अगर आपको और भी छोटे निबंध चाहिए तो मुझे कमेंट के माध्यम से बताये।

धन्यबाद ❤

यह भी जरूर पढ़े सिर्फ आपके लिए –

Leave A Reply