भारत का क्षेत्रफल कितना है – Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai ?

“Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai” के टॉपिक

Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai: भारत! जी हाँ, क्या आप जानतें हैं कि भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है? आज हम जानेंगें कि 2024 में भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

भारत 134 करोड़ जनसंख्या के आंकड़े के साथ विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। लेकिन चीन और पाकिस्तान के द्वारा भारत की भूमि पर कब्जे के कारण भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से स्थान थोड़ा नीचे है।

Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai
Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai

भारत के क्षेत्रफल का मतलब भारत की कुल भूमि (जल व थल) कितनी है ?

भारत का क्षेत्रफल कितना है ?(Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai)

3,287,263 Km² 

2024 में भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 Km² (बत्तीस लाख सत्तासी हज़ार दो सौ तिरेसठ वर्ग किलोमीटर) अथवा 1,269,219 Mi² (बारह लाख उनहत्तर हज़ार दो सौ उनीस वर्ग मील) है। उक्त क्षेत्रफल के हिसाब से क्षेत्रफल के अनुसार भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

दुनिया के कुल क्षेत्रफल का 2.42% हिस्सा ही भारत के पास है। भारत के कुल क्षेत्रफल का 314,070 Km² या 121,260 Mi² भाग जल है जो कि कुल भारत के क्षेत्रफल का 9.55% भाग है।

बाकी के 2,973,193 Km² या 1,147,956 Mi² भाग पर भूमि है जो कि कुल क्षेत्रफल का 90.45% का हिस्सा है। भारत की पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2,933 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किलोमीटर है।

भारत के समुद्र तट की कुल लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर [5422.6 + 2094 Km] है जिसमें से मुख्य भूमि की तटीय रेखा की लम्बाई 5422.6 किलोमीटर और द्वीप प्रदेशों की तटीय रेखा की लम्बाई 2,094 किलोमीटर है।

भारत की थल सीमा (Land Border) की कुल लम्बाई 15,106.7 किलोमीटर है जो सात देशों से लगती है तथा 92 जिलों व 17 राज्यों से होकर गुजरती है। जिसमें बांग्लादेश के साथ 4,096.70 किलोमीटर सबसे अधिक और अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर सबसे कम सीमा लगती है।

भारत के क्षेत्रफल से जुड़ी जानकारी
भारत का कुल क्षेत्रफल (Km² & Mi²)3,287,263 Km² & 1,269,219 Mi²
विश्व में क्षेत्रफल के अनुसार स्थानसातवाँ (7th)
विश्व के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत2.42%
भारत के कुल क्षेत्रफल में जल (Km² & Mi²)314,070 Km²121,260 Mi²
भारत के कुल क्षेत्रफल में जल (प्रतिशत)9.55%
भारत के कुल क्षेत्रफल में भूमि (Km² & Mi²)2,973,193 Km² & 1,147,956 Mi²
भारत के कुल क्षेत्रफल में भूमि (प्रतिशत)90.45%
भारत की तटीय रेखा की कुल लम्बाई (Km)7,516.6 किलोमीटर
मुख्य भूमि की तटीय रेखा की कुल लम्बाई (Km)5422.6 किलोमीटर
द्वीप प्रदेशों की तटीय रेखा की कुल लम्बाई (Km)2,094 किलोमीटर
भारत के लैंड बॉर्डर की कुल लम्बाई (Km)15,106.7 किलोमीटर
भारत की थल सीमा से जुड़े देशसात
सबसे अधिक थल सीमा लम्बाई वाला देशबांग्लादेश (4,096.70 किलोमीटर)
सबसे कम थल सीमा लम्बाई वाला देशअफगानिस्तान (106 किमी)

विश्व के 10 सबसे बड़े देश (क्षेत्रफल के अनुसार)

स्थानदेश का नाम क्षेत्रफ़ल
विश्व का क्षेत्रफल कितना है ?510,072,000 Km²
1.रूस (Russia)17,098,242 Km²
अंटार्कटिका14,000,000 Km²
2.कनाडा (Canada)9,985,000 Km²
3.संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)9,826,675 Km²
4.चीन (China)9,596,961 Km²
5.ब्राजील (Brazil)8,514,877 Km²
6.ऑस्ट्रेलिया (Australia)7,741,220 Km²
7.भारत (India)3,287,263 Km²
8.अर्जेण्टीना (Argentina)2,780,400 Km²
9.कज़ाख़िस्तान (Kazakhstan)2,724,900 Km²
10.अल्जीरिया (Algeria)2,381,741 Km²
विश्व के सबसे बड़े देश – क्षेत्रफल के अनुसार

🔴 जानें वर्तमान 2023 में भारत में कितने राज्य हैं ?

भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का क्षेत्रफल

स्थानराज्यों का नामक्षेत्रफल
1.राजस्थान (Rajasthan)342,239 Km²
2.मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)308,245 Km²
3.महाराष्ट्र (Maharashtra)307,713 Km²
4.उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh)240,928 Km²
5.गुजरात (Gujarat)196,024 Km²
6.कर्णाटक (Karnataka)191,791 Km²
7.आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)160,205 Km²
8.ओडिशा (Odisha)155,707 Km²
9.छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)135,191 Km²
10.तमिल नाडु (Tamil Nadu)130,058 Km²
11.तेलंगाना (Telangana)112,077 Km²
12.बिहार (Bihar)94,164 Km²
13.पश्चिम बंगाल (West Bengal)88,752 Km²
14.अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)83,743 Km²
15.झारखंड (Jharkhand)79,714 Km²
16.असम (Assam)78,438 Km²
17.लद्दाख (Ladakh)59,146 Km²
18.हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)55,673 Km²
19.उत्तराखंड (Uttarakhand)53,483 Km²
20.पंजाब (Punjab)50,362 Km²
21.हरियाणा (Haryana)44,212 Km²
22.जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir)42,241 Km²
23.केरल (Kerala)38,863 Km²
24.मेघालय (Meghalaya)22,429 Km²
25.मणिपुर (Manipur)22,327 Km²
26.मिजोरम (Mizoram)21,081 Km²
27.नागालैंड (Nagaland)16,579 Km²
28.त्रिपुरा (Tripura)10,486 Km²
29.अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (Andaman and Nicobar Islands)8,249 Km²
30.सिक्किम (Sikkim)7,096 Km²
31.गोआ (Goa)3,702 Km²
32.दिल्ली (Delhi)1,483 Km²
33.दादरा और नगर हवेली और दमन व दीव (DNDD)603 Km²
34.पाण्डिचेरी (Puducherry)479 Km²
35.चंडीगढ़ (Chandigarh)114 Km²
36.लक्षद्वीप (Lakshadvip)32 Km²
भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का क्षेत्रफल
Bharat Ka Kshetrafal

क्षेत्रफल से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

वर्तमान में भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है यह आप लेख में देख सकते हैं।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत कौन से स्थान पर है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है।

विश्व का क्षेत्रफल कितना है ?

विश्व का कुल क्षेत्रफल 510,072,000 वर्ग किलोमीटर है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा देश बड़ा है ?

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया में सबसे बड़ा देश रूस है जिसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है।

दुनिया में सबसे छोटा देश कौन सा है?

विश्व समुदाय से मान्यता प्राप्त सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी है। जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या 800 है।

किस देश का क्षेत्रफल भारत से अधिक है ?

रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया इन 6 देशों का क्षेत्रफल भारत से अधिक है।

चीन का क्षेत्रफल कितना है ?

चीन का कुल क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है।

अमेरिका का क्षेत्रफल कितना है ?

अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 9,826,675 वर्ग किलोमीटर है।

हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्टेट कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

क्षेत्रफल के अनुसार भारत में सबसे छोटा स्टेट कौन सा है?

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है जिसका क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।

Leave a Comment

X