PUBG Full Form – PUBG का फुल फॉर्म

PUBG Full Form Hindi
PUBG Full Form – PUBG Ka Full Form Kya Hai

PUBG का Full Form या पूरा नाम PlayerUnknown’s Battlegrounds (प्लेयर अननाउन्स बैटलग्राउंड्स) है।

PUBG गेम 20 दिसम्बर 2017 में लांच किया गया था। आयरलैण्ड के ब्रेंडन ग्रीन के द्वारा इस Game को बनाया गया था। शुरुआत में यह गेम सिर्फ Computer और XBox के लिए उपलब्ध था।

PUBG Full Form

P ➝ Player – प्लेयर

U ➝ Unknown’s – अननाउन्स

B ➝ Battle – बैटल

G ➝ Grounds – ग्राउंड्स

PUBG क्या है ? (PUBG In Hindi)

यदि आप PUBG के बारे में नहीं जानते तो मित्र! आप Gaming में क्या जानते हो। PUBG के बारे में तो मोदीजी का भी कहना है – “ये PUBG वाला है क्या ?” 😂 और फिर उसी PUBG को Ban भी कर दिया। 😐

Ye Pubg Wala Hain Kya
Ye Pubg Wala Hain Kya – Modiji
  • PUBG एक ऑनलाइन Multiplayer Action Game है जो कि दक्षिण कोरिया की कंपनी PUBG Studio (Krafton + Pubg Corporation) के द्वारा बनाया हुआ है।
  • PUBG की फुल फॉर्म PlayerUnknown’s Battlegrounds है।
  • शुरुआत में पब्जी सिर्फ Computer/XBox के लिए ही उपलब्ध था। बाद में इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण Mobile Version (PUBG Mobile और PUBG Lite) के लिए चीनी कंपनी से सांझेदारी की गयी।
  • इस गेम के दो वर्शन है जिसमें पहला Lite Version और दूसरा Beta Version है।
  • पब्जी में एक गेम 30 मिनट का होता है और इसे 100 प्लेयर्स द्वारा खेला जाता है।
  • High Graphics और तगड़े गेमप्ले एक्सपीरियंस के कारण यह काफ़ी मशहूर गेम है। जिसके दुनिया भर में 1 अरब से भी अधिक Downloads हो चुके हैं।
  • हालांकि 2 सितम्बर 2020 के दिन 275 चाइनीज़ एप्प के साथ पब्जी को भी भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था।
  • अब PUBG की जगह भारत में Krafton के ही BGMI (Battlegrounds Mobile India या भूतपूर्व PUBG Mobile India) खेला जा रहा है।

PUBG Game के फायदे और नुकसान

PUBG का फुल फॉर्म के बाद ये जानना भी जरूरी है कि PUBG गेम खेलने के फायदे और नुकसान क्या हैं ? जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही इसके फायदे और नुकसान (थोड़े ज्यादा) हैं –

PUBG के फायदे

अगर आप PUBG या कोई भी विडियो गेम सीमित समय के लिए खेलते हैं तो –

  • PUBG खेलने से अच्छा-खासा टाइम पास और उबाउपन दूर हो जाता है।
  • नए-नए लोगों से बात करने और दोस्त बनाने का भी जरिया बन सकता है।
  • खेलते वक़्त दिमाग बाहरी उलझनों और चिंताओं से मुक्त हो जाता है।
  • यह मोबाइल और कंप्यूटर दोनों Users के लिए उपलब्ध है।
  • इससे आपसी सहयोग, तुरंत निर्णय, मल्टीटास्किंग, एकाग्रता, चीज़ों को जल्दी नोटिस करने जैसी कई विशेषताएं भी विकसित हो सकती हैं।

PUBG के नुकसान

अगर आप PUBG को हद से अधिक समय के लिए (अत्यधिक) खेलते हैं –

  • PUBG की लत लग सकती है जिसके बाद आपका खुद पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाता है।
  • मोबाइल से निकलने वाली Blue Light और Radiation के कारण आँखों की रौशनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • आपकी दोस्त, परिवार, समाज आदि से दूरियां बढ़ने लगती हैं। जिससे रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • गेम खेलने में तल्लीन होने के कारण आप जरूरी कामों को टालने लगते हैं।
  • Insomnia जैसी कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं।

Leave A Reply